सोशल मीडिया पर देश की मुद्रा के जरिए वायरल सनसनी 'सोनम गुप्ता बेवफा है...' अब एक फिल्म का टाइटल भी बन गया है। इसी टाइटल के साथ फिल्म बननी भी शुरू हो गई है।
क्रीसेन्ट पिक्चर्स के बैनर तले
बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन मोहसीन खान ने किया है। मोहसीन कई शॉर्ट
फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण जयपुर फिल्म फोरम के सहयोग से
किया जा रहा है। वहीं समीर राज एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को सोशल
मीडिया यानी यू-ट्यूब पर भी लॉंच किया जाएगा।
लेखक और निर्देशक मोहसीन ने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया के साथ ही हर जगह 'सोनम गुप्ता बेवफा है' वायरल है...इसी को ध्यान में रखते हुए इस सबजेक्ट का माइंड में क्लिक करना हुआ। आइडिया को मैंने कागज पर उतारा और बहुत जल्द ही स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी है। अब इस फिल्म को जयपुर की लोकेशंस पर फिल्माया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का पहला पार्ट पूरा फिल्माया जा चुका है, फिलहाल उसकी एडिटिंग का काम चल रहा है। फिल्म के शॉट्स जयपुर की ही लोकेशंस पर फिल्माए गए हैं। इसमें अलबर्ट हॉल, चौड़ा रास्ता और जेएलएन मार्ग सहित अन्य जगहों पर शूट किया गया है।
'सोनम गुप्ता बेवफा है', जल्द होगी रिलीज़...
Reviewed by dailynews
on
09:44:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
09:44:00
Rating:



No comments: