शाहरुख खान और इरफान खान (फाइल फोटो)
इस हास्यपूर्ण तीखी नोंक-झोंक के दौरान इरफान ने शाहरुख से कहा कि आपकी फिल्में-फिल्में हैं, हमारी फिल्में क्या वड़ा-पाव हैं। इरफान के मुंह से ये सुनते ही सभी के चेहरे थोड़ी देर के लिए सुर्ख पड़ गए। दरअसल, शाहरुख के अवॉर्डस की घोषणा के लिए स्टेज पर आते ही इरफान खान अपनी सीट से खड़े हो गए।
इसके बाद इरफान अवॉर्ड छोड़कर जाने की बात कहने लगे। शाहरुख ने इरफान खान को ऊपर बुलाया तो उन्होंने कहा, ऊपर आकर ही बात कर लेते हैं। इरफान के स्टेज पर आते ही माहौल मजाक-मस्ती में बदल गया। इस दौरान इरफान का एक वीडियो प्ले किया गया, जिसमें वो फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख द्वारा बोले गए एक डायलॉग को खुद बोलते नजर आ रहे थे। जिसने वहां बैठे सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
शाहरुख पर बरसे इरफान! कहा- 'आपकी फिल्में-फिल्में हैं और हमारी फिल्में क्या वड़ा-पाव हैं'
Reviewed by dailynews
on
01:12:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
01:12:00
Rating:



No comments: