मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के लिए इन दिनों दिल्ली में मौजूद आमिर को पता चला कि सनी भी दिल्ली में ही हैं, तो उन्होंने सनी को मिलने का न्यौता दे दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर ने सनी और उनके पति डेनियल वेबर को लंच पर बुलाया। इस दौरान तीनों ने जमकर खाने का लुत्फ उठाया और खूब बातें भी कीं। सूत्र बताते हैं कि दोनों की बातें शाम की चाय तक चलती रही।
सूत्रों के मुताबिक, आमिर ने उन दोनों को अगले दिन दंगल के सेट पर आने का भी न्योता दिया। सेट पर सनी ने सभी लोगों के साथ सेल्फी ली और विदा होते वक्त आमिर के गले भी मिलीं।
इस दौरान आमिर ने फिर दोहराया कि उन्हें सनी के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं, बल्कि उन्हें खुशी होगी अगर वह सनी के साथ कोई फिल्म करते हैं।
दिल्ली में लंच पर आमिर खान से मिली सनी लियोनी, जानें दोनों में क्या हुई बात
Reviewed by dailynews
on
11:37:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
11:37:00
Rating:



No comments: