मुंबई(25 फरवरी): बॉलिवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को क्रिकेट बेहद पसंद है। सनी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बड़ी फैन हैं। क्रिकेट के प्रति अपने प्रेम को आगे बढाते हुए सनी ने एक क्रिकेट टीम खरीदी है।
आपको बता दें कि सनी ने यह क्रिकेट की टीम एकता कपूर, सनी अरोड़ा और आनंद मिश्रा के बॉक्स क्रिकेट लीग के लिए खरीदी है। इस लीग में टीवी के जाने माने सितारे रित्विक धनजानी, मौनी रॉय और संग्राम सिंह एक दसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।
सनी ने कहा है, भारत में लोग क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं। यहां आकर मुझे भी क्रिकेट का बुखार चढ़ गया है। वैसे मुझे सभी खेलों से काफी लगाव रहा है। सनी ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं जानती हैं लेकिन उन्हें सचिन तेंदुलकर काफी पसंद हैं। सनी ने कहा है कि उन्होंने ज्यादा क्रिकेट मैच नहीं देखे हैं, पर वह अपने पिता से इस बारे में सुनती आई थीं। सनी ने कहा है कि अगर उनके पिता जिंदा होते तो मैं यह क्रिकेट टीम उनके लिए खरीदती।
सचिन की फैन सनी लियोनी ने खरीदी क्रिकेट टीम
Reviewed by dailynews
on
05:42:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
05:42:00
Rating:



No comments: