कहीं भी जाने
के लिए लोगों को कितनी प्लानिंग करनी पड़ती है। रेल या प्लेन का किराया,
होटल का रेंट आदि सभी खर्चे को ध्यान में रखते हुए हम अपना सफर प्लान करते
हैं। सोचिए अगर आपको खर्च करने की जगह उल्टा पैसा मिले तो क्या बात होगा।
साथ में अगर फ्री में बियर मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी की कोई बात ही नहीं
सकती।फ्लोरिडा की 'World of Beer' बियर कंपनी को 3 ऐसे ही लोगों की खोज है, जो देशभर में घूमकर बियर फेस्टिवल में भाग लें और बियर के शॉट्स ले कर उसके बारे में सोशल मीडिया, ब्लॉग पर अपने अनुभव लिखें। इसके लिए कंपनी आपको 12000 डॉलर भी देने को तैयार है।
कंपनी के अनुसार "हमें ऐसे इंटर्न्स की तलाश है, जो गलियों में घूमकर स्ट्रीट फूड्स के अलावा स्थानीय बियर बारे में पता लगाये और उनसे जुड़े अपने अनुभव, वीडियो, फ़ोटोज़, ब्लॉग, ट्वीटर, फेसबुक के ज़रिये साझा करे"।
बियर पीने और घूमने के लिए पैसे देगी ये कंपनी
Reviewed by dailynews
on
03:27:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
03:27:00
Rating:


I AM READY.
ReplyDelete