1960 और 70 में एक सेक्शुअल क्रांति आई थी जब कई लोगों को ये समझ आया कि
बिना प्यार के भी सेक्स किया जा सकता है. वैसे तो दुनिया की अधिकतर
संस्कृतियों में कैज़ुअल सेक्स को अनुचित माना जाता है, लेकिन कुछ देशों में
विचारों की स्वतंत्रता और समाज के खुलेपन की वजह से कैज़ुअल सेक्स को लेकर
कोई कुछ नहीं कहता. कई देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वैश्यावृत्ति
को कानूनी दर्जा दिया हुआ है. वैसे तो इस प्रकार के संबंधों को हमारा समाज
घृणा की दृष्टि से देखता है, लेकिन बंद कमरों और अंधेरी रातों में कई युवा
धड़कनें कैज़ुअल सेक्स में लुप्त हो जाती हैं. आज नज़र डालते हैं दुनिया के
उन कुछ शहरों पर जहां इस तरह के संबंध बनाना आम बात है.
1. पटाया, थाईलैंड
थाईलैंड का तो नाम सुन कर ही आपको समझ आ गया
होगा कि क्यों पटाया इस सूची में है. इस शहर में लीगल वैश्यालय, न्यूड
बीचेस, मसाज पार्लर, घंटों के हिसाब से होटल आराम से मिल जायेंगे. अगर
तिजुआना में दारू पानी से सस्ती है तो पटाया में पानी से सस्ता सेक्स है.
इसलिए इस सूची में पटाया को पहले नंबर पर रखा गया है.
2. लास वेगस, नवादा
अपने कैसिनोस की वजह से विश्वविख्यात, लास
वेगस जुआरियों के लिए तो जन्नत है ही, साथ ही यहां वैश्याएं एक फ़ोन कॉल पर
उपलब्ध हैं. इस शहर को 'Sin City' ऐसे ही नहीं कहते हैं.
3. बर्लिन, जर्मनी
बर्लिन
में वैश्यावृत्ति अपराध नहीं है और विचारों में खुलेपन की वजह से वहां
कैज़ुअल सेक्स को बहुत बढ़ावा मिलता है. पॉर्नोग्राफी भी लीगल है और वहां के
डायरेक्टर हमेशा कुछ अलग करने की होड़ में रहते हैं. LGBT समुदाय के लिए भी
बर्लिन बहुत ही अच्छी जगह है क्योंकि वहां उनके अधिकारों और सेक्शुअल
ओरिएंटेशन को मान्यता दी जाती है.
4. मकाउ, चाइना
'King Of All Casino Havens' के नाम से मशहूर
चाइना के इस शहर में गैंबलिंग या जुआ खेलना लीगल है. अब जहां गैंबलिंग
होगी, वहां सेक्स और ड्रिंकिंग अपने आप आ जाएगा. इसीलिए कई भारतीय भी वैध
तरीके से जुआ खेलने मकाउ जाते हैं और रात के अंधेरे में वो करते हैं जो
शायद भारत में नहीं कर सकते. लेकिन ध्यान रहे, मकाउ में यौन संक्रामक रोग
होने का बहुत ख़तरा है.
5. मनामा, बहरीन
शायद आप सोच रहे होंगे कि मिडिल ईस्ट का ऐसा
कौन सा शहर है जहां कैज़ुअल सेक्स पर पाबंदी नहीं है. लेकिन सच ये है कि
बहरीन में बहुत सी चीज़ें प्रतिबंधित हैं, लेकिन फिर भी यहां के वेश्यालयों
की चर्चा दुनिया में होती है. एक वेबसाइट के हिसाब से मनामा में दारू और
सेक्स बहुत आसानी से मिल जाता है और इस जगह को मिडिल ईस्ट का 'पार्टी
कैपिटल' भी कहते हैं.
6. न्यू ओर्लीन्स, लूसियाना
न्यू ओर्लीन्स में 4 'B' बहुत
पॉपुलर हैं. ये हैं- Bong, Beer, Beads और Boobs! यहां की आसान लाइफ़स्टाइल
की वजह से लोगों को कैज़ुअल सेक्स करने में कोई समस्या नहीं होती है. यहां
कई बार्स, स्ट्रिप जॉइंट्स, पॉर्न शॉप्स मिल जायेंगे.
7. मॉस्को, रूस
ये आंकड़े जान कर आपको हैरानी होगी लेकिन रूस में
17 साल की उम्र में 41% लड़कियां और 53.5% लड़के सेक्शुअली एक्टिव हो जाते
हैं. मॉस्को अपने सुहावने बार्स के लिए भी जाना जाता है और 28 साल की उम्र
तक यहां के युवा कैज़ुअल सेक्स में लिप्त रहते हैं.
8. रियो डी जनेरिओ, ब्राज़ील
ब्राज़ील में आपको दुनिया की सबसे
सुन्दर महिलाएं देखने को मिल जाएंगी. यहां कई टॉपलेस बीचेस और लीगल
वैश्यालय हैं. यहां की ज़िंदादिली की वजह से कई फेस्टिवल्स भी रियो में
देखने को मिल जाते हैं. ऐसे माहौल में लोगों की सेक्स के प्रति उदारता
देखने को मिलती है. किसी भी फेस्टिवल के समय, ब्राज़ील की पार्टियों में खूब
दारू और सेक्स देखने को मिलता है, जो कि सुबह 5 बजे तक चलती हैं.
9. एम्स्टर्डम, द नेथरलैंड्स
एम्स्टर्डम जाने के सपने कई लोगों
ने देखे होंगे, क्योंकि वहां इतनी स्वतंत्रता है कि आप विश्वास नहीं कर
सकते. वैश्यावृत्ति तो वहां वैध है ही, साथ ही कई प्रकार के ड्रग्स भी
दुकानों पर मिलते हैं. यहां सुरक्षित सेक्स के लिए भी लोगों को जागरूक किया
जाता है. इसलिए अगली बार अगर आपका कोई दोस्त एम्स्टर्डम जाने की बात करे
तो समझ जाइयेगा कि उसके इरादे क्या हैं.
10. तिजुआना, मेक्सिको
मेक्सिको के इस शहर में दारू पानी से
ज़्यादा सस्ती है, वैश्यावृत्ति लीगल है और अमेरिकन डॉलर दे कर आप कोई भी
काम करवा सकते हैं. यही वजह है कि इस शहर में कैज़ुअल सेक्स को इतना बढ़ावा
मिलता है.
तो कहां जाने का प्लान बना रहे हो आप?
दुनिया के ये 10 शहर हैं सेक्स टूरिज़्म में सबसे आगे
Reviewed by dailynews
on
03:04:00
Rating: 5
No comments: