मुकेश अम्बानी के बेटे, अनंत अम्बानी को आपने कई बार IPL के मैचों में
VIP बॉक्स में बड़े आराम से बैठे हुए देखा होगा. अपने वज़न के कारण चर्चा में
अनंत अम्बानी एक बार फिर न्यूज़ में छाए हुए हैं. इस बार भी वजह उनका वज़न
ही है, जो उन्होंने घटाया है.
लोगों को अनंत अम्बानी में इतना बड़ा चेंज देखने को तब मिला जब वो मंदिर जा रहे थे.
ऐसा कर के अनंत ने उन सब लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया, जो उनके वज़न का मज़ाक बनाया करते थे.
इतने कम समय में 70 किलो कम करने का कमाल करने वाले अनंत को US के एक
ट्रेनर ने हेल्प की. कहा जा रहा है कि अपने इस Weight Loss के लिए unhen
कड़ी मशक्क़त करनी पड़ी. ख़ैर ये ख़बर तो काफी पहले से आ रही थी, कि छोटे
अम्बानी जी वज़न कम करने में लगे हुए हैं. लेकिन वो इस दौरान पब्लिक से दूर
ही रहे.
वैसे जिन लोगों ने अम्बानी जूनियर के Weight का मज़ाक Twitter पर भर-भर
कर उड़ाया था, वो अब कोई नया सेलिब्रिटी ढूंढ रहे हैं. बाकियों को भले ही
अनंत के इस बदलाव की ख़ुशी है, लेकिन इन लोगों को ज़रूर दुःख हो रहा होगा.
उनके बाकी जोक्स बर्बाद हो गए! पहले अदनान सामी और अब अनंत अम्बानी, मोटापा कम करना मज़ाक नहीं है जानी.
छोटे अम्बानी ने कर दिखाया ‘बड़ा’ कारनामा, घटाया 70 किलो वज़न
Reviewed by dailynews
on
03:36:00
Rating: 5
No comments: