आपने कुंभकरण का नाम तो सुना ही होगा, जो महीनों तक सोता रहता था। आज भी सामान्य से अधिक सोने वाले लोगों को कुंभकरण कह कर उनका मजाक उड़ाया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बता रहे हैं जो कई दिनों तक सोती रहती है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में रहने वाली जॉर्जिया ग्रीन लगातार दस-दस दिनों तक सोती रहती है। दरअसल जॉर्जिया एक बीमारी से पीडि़त है जिसे क्लीन लेविन सिंड्रोम कहा जाता है। इस बीमारी का दौरा कहीं भी पड़ जाता है। जिसकी वजह से वह कई दिनों तक सोती रहती है। इस वजह से जॉर्जिया को स्कूल से भी निकाल दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी का कोई इलाज नही है लेकिन उम्र के साथ-साथ इसका असर थोड़ा कम होता जाता है। यह बीमारी किशोरों को अधिक प्रभावित करती है।
दस दिनों तक सोती रहती है यह लड़की
Reviewed by dailynews
on
09:46:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
09:46:00
Rating:



No comments: