मुंबई(25 मार्च):बॉलिवुड एक्ट्रैस सनी लियोनी लंबे समय तक पोर्न की दुनिया की एक बड़ी स्टार रही हैं। उनका पूर्व का करियर रह-रहकर उनको परेशान करता है।बॉलिवुड में आकर सनी अपनी छवि बदलना चाहती हैं। लेकिन मानो ऐसा लगता है उनके पूर्व का करियर उनके साथ हमेशा के लिए जुड़ चुका है और कई बार इसको लेकर लिखा और पूछा जा चुका है।
दरअसल सनी लियोनी ने होली के मौके पर गुजरात के सूरत में एक पांच सितारा होटल में अपने प्रशंसकों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। सनी लियोनी देर तक बॉलिवुड के गनों पर थिरकती रहीं। यहां तो सुरक्षा का कड़ा इंतजाम होने के चलते कोई उनके पास नहीं फटक सका लेकिन इसके बाद जब वो होटल में चली गईं तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उनका पीछा किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी होटल के अपने कमरे में आराम कर रहीं थीं तो एक युवक वहां पहुंच गया। वो खुद को किसी मीडिया हाउस का बता रहा था और उसके पास कार्यक्रम का पास भी था।सनी लियोनी के कमरे तक पहुंचे इस युवक ने सनी से उनके करियर और आने वाली फिल्मों की बात की। इस पर तो सनी ने सहजता से सवालों के जवाब दे दिए। इसके बाद ये युवक ने अपनी हदें पार करने लगा।
इस युवक ने सनी से बातों-बातों में अश्लील बातें शुरू कर दीं। इस पर सनी चौंक गईं। सनी को जब समझ में आया कि इस आदमी का उनसे मिलने का इरादा कुछ और ही है। सनी से जब उसने उनके एक रात के कार्यक्रम के लिए पैसों के बारे में पूछा तो वो बुरी तरह चिढ़ गई।सनी ने गुस्से में आव देखा ना ताव और एक के बाद एक इस लड़के को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद होटल में हंगामें जैसा माहौल हो गया।
एक रिपोर्टर ने Sunny Leone से रात के प्रोग्राम का चार्ज पूछा, तो उन्होंने क्या जवाब दिया...
Reviewed by dailynews
on
03:39:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
03:39:00
Rating:



No comments: