आईआईटी खड़गपुर के एक पूर्व छात्र ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में जॉब पाने के लिए साधारण कैंडिडेट्स से अलग हटकर एक ऐसा कदम उठाया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आकाश नीरज मित्तल नाम के इस ग्रैजुएट ने बेबसाइट पर खुद को ही सेल पर रख दिया!
फ्लिपकार्ट पर एक डीटेल्ड रिज्यूमे के साथ आकाश ने लिखा, "जब आप एक 6 प्वाइंटर हैं और देश के सबसे बेहतरीन माइंड्स के साथ कंपीट कर रहे हैं। ऐसे में आपको पता है कि एक नौकरी पाना कितना मुश्किल है। आप कुछ भी क्रेज़ी औऱ रैंडम काम करने लगते हैं। जिससे आप भीड़ से अलग रह सकें। ये मेरा रिज्यूमे है फ्लिपकार्ट के एपीएम प्रोफाइल के लिए। मुझे अभी तक इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आया है, लेकिन मुझे उम्मीद है ये किसी के चेहरे पर स्माइल लेकर आएगा।"
हालांकि बाद में आकाश ने अपनी प्रोफाइल को डिलीट कर दिया।
OMG: जॉब पाने के लिए इस IIT-ग्रैजुएट ने किया खुद को बेचने का ऑफर!
Reviewed by dailynews
on
02:24:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
02:24:00
Rating:



No comments: