आप भी हैं पत्नी से पीड़ित तो जरुर पढ़ें ये खबर

महिलाओं के यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी आदि की खबरें तो आपने कई बार पढ़ी और सुनी होगी। महिला अपराध के खिलाफ कानून भी बहुत सख्त हैं। जल्द से जल्द इसकी सुनवाई पूरी करके दोषियों को सजा देने का प्रावधान है, लेकिन जब बात पतियों की होती है तो मामला पूरा बदल जाता है। लोग विश्वास करने तक को तैयार नहीं होते कि पति भी पत्नियों से शोषित हो सकते हैं।


लेकिन सच्चाई है कि पति भी अपनी पत्नियों से पीड़ित होते हैं। कोई पति अपनी पत्नी के खर्चों से परेशान होता है तो कोई उनके मायकों वालों से। कई पत्नियां तो पतियों को दहेज के झूठे मामले में फंसाने में धमकी तक दे देती है। अगर आप भी इसी तरह से पत्नियों से पीड़ित हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ लें। रांची में एक संगठन बनाया गया है, जो पीड़ित पतियों की मदद करता है। यहां पतियों की गुहार सुनी जाएगी और उनकी मदद की जाएगी। सेव इंडियन फैमिली नाम की एनजीओ ने बीड़ा उठाया है पत्नियों के सताए पतियों की मदद करने का।


इस एनजीओ में शहर के इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी, उद्योगपति और वकील जैसे लोग शामिल है। अब तक हजारों लोग इसके सदस्य बन चुके हैं। इस संगठन से मदद लेने के लिए पहले उसका सदस्य बनना होता है। सदस्य बनने के बाद संगठन ना केवल आपको सलाह देता है बल्कि आपको कानूनी सहायता मुहैया कराता है। 2007 में बनाई गई सेव इंडियन फैमिली ने धीरे-धीरे अपना विस्तार देशभर में कर लिया है। इनका मकसद पतियों की मदद करना है।



आप भी हैं पत्नी से पीड़ित तो जरुर पढ़ें ये खबर आप भी हैं पत्नी से पीड़ित तो जरुर पढ़ें ये खबर Reviewed by Unknown on 11:47:00 Rating: 5

No comments: