...अब भारत में भी दौड़ेगी दुनिया की सबसे सस्ती बुलेट ट्रेन!


नई दिल्ली: चीन के बाद अब भारत में भी दुनिया की सबसे सस्ती बुलेट ट्रेन चलेगी। अहमदाबाद से मुंबई के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन दुनिया की सबसे सस्ती हाई स्पीड ट्रेन सर्विस हो सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन को लेकर अपनी योजना के बारे में पिछले साल ही बता दिया था। अब इसे अमली जामा पहनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर सर्वे कर रही जापान की टीम ने फेयर बॉक्स मॉडल बनाया है। इसके मुताबिक बुलेट ट्रेन का किराया इसी रूट की दूसरी ट्रेनों के फस्र्ट एसी के किराए से सिर्फ डेढ़ गुना ज्यादा होगा।
यह रिपोर्ट जुलाई में रेल मंत्रालय के सामने रखे जाने की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का किराया 2800 रुपये के आसपास हो सकता है। 2023 में एसी फस्र्ट का किराया बुलेट ट्रेन के किराए के लिए मानक तय करेगा। यह किराया दुनिया में बुलेट ट्रेन का सबसे कम किराया होगा। फिलहाल इस रूट पर फस्र्ट एसी का किराया करीब 1895 रुपये है। टीम का अनुमान है कि 2023 से सर्विस शुरू होने पर रोजाना 40 हजार लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। इस पर 98 हजार करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। बुलेट ट्रेन से सफर दो घंटे से कम वक्त तय किया जा सकेगा।
...अब भारत में भी दौड़ेगी दुनिया की सबसे सस्ती बुलेट ट्रेन! ...अब भारत में भी दौड़ेगी दुनिया की सबसे सस्ती बुलेट ट्रेन! Reviewed by Unknown on 09:39:00 Rating: 5

No comments: