
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'रोबोट 2' में अक्षय कुमार भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। अभी तक अक्षय कुमार का फिल्म में लुक रहस्य बना हुआ था। अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है।
मूवी टाकीज़ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में बहुत प्रतिभावान वैज्ञानिक डॉ रिचर्ड का रोल निभा रहे हैं। फिर ये वैज्ञानिक एक प्रयोग ग़लत हो जाने की वजह से कौए की तरह म्युटेंट में बदल जाता है।
अक्षय के लुक की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें वे काले पंखों वाले आउटफिट में हैं। उनकी आंखें लाल, बाल चांदी की तरह दिखेंगे। अक्षय की लुक ऐसी है कि कोई भी देख कर सिहर जाएगा। हर किसी को इंतज़ार है कि अक्षय इस रोल में कैसी छाप छोड़ते हैं।
बॉलिवुड में अक्षय रूस्तम की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वे भारतीय नौसेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
कोई भी सिहर जाएगा 'रोबोट 2' में अक्षय के इस लुक से
Reviewed by dailynews
on
03:04:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
03:04:00
Rating:


No comments: