हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधकर लोहा व्यापारी के घर में घुसे बदमाश, 40 मिनट में 27 लाख का माल ले गए

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक व्‍यापारी के घर लाखों की चोरी हो गई। खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि मुस्तकीम अहमद के यहां चोरी की वारदात हुई, वे लोहा व्यापारी है। सीसीटीवी में दो दो संदेही नजर आ रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खजराना थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 94 में हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधकर लोहा व्यापारी के घर में बदमाश घुसे और 40 मिनट में 27 लाख का माल चुराकर ले गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है कि जिसमें दो बदमाश नजर आ रहे हैं। एक ने हेलमेट पहना है और एक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है। इनके हाथ में टामी भी नजर आ रही है।
हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधकर लोहा व्यापारी के घर में घुसे बदमाश, 40 मिनट में 27 लाख का माल ले गए हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधकर लोहा व्यापारी के घर में घुसे बदमाश, 40 मिनट में 27 लाख का माल ले गए Reviewed by dailynews on 23:39:00 Rating: 5

No comments: