पाकिस्तान में स्लो इंटरनेट स्पीड एक गंभीर समस्या है। सरकार सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लाने की तैयारी में है, लेकिन इसकी कीमत आम आदमी की पहुंच से दूर है। एलन मस्क की Starlink सर्विस के लिए सैटेलाइट मोबाइल पैकेज की कीमत 50 हजार रुपये और हार्डवेयर की कीमत 120,000 रुपये है।
पाकिस्तान में स्लो इंटरनेट स्पीड का मुद्दा काफी पुराना है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सेंसरशिप की वजह से इंटरनेट स्पीड कम हो गई है, जबकि सरकार का कहना है कि सबमरीन केबल कटने की वजह से इंटरनेट स्पीड में कमी हुई है। स्लो इंटरनेट स्पीड के मुद्दे को दूर करने के लिए सरकार सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द पाकिस्तान में सैटेलाइट इंटरनेट को मंजूरी दी जा सकती है।
50 हजार रुपये है मंथली रिचार्ज प्लान
हालांकि सवाल उठ रहा है कि अगर सरकार की ओर से सैटेलाइट इंटरनेट की मंजूरी मिल जाती है, तो क्या उसके बाद आम पाकिस्तानी इसका इस्तेमाल कर पाएगा? दरअसल ऐसा सवाल इस वजह से उठ रहा है कि क्योंकि पाकिस्तान में सैटेलाइट इंटरनेट के दाम आसमान छू रहे हैं। एलन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink को पाकिस्तान में रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि अब इसकी कीमत सामने आ गई है, जिसके मुताबिक सैटेलाइट मोबाइल पैकेज की कीमत 50 हजार रुपये है। इस प्राइस में 50-250 Mbps की स्पीड ऑफर की जाएगी, जबकि हार्डवेयर के लिए अलग से 120,000 पाकिस्तानी रुपये देने होंगे। इतनी कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है।
बिजनेस पैक प्लान 95 हजार रुपये
अगर रेसिडेंशियल पैकेज प्लान की बात करें, तो इसकी मंथली कीमत 35 हजार रुपये होगी। इसके हार्डवेयर पर वन-टाइम करीब 110,000 रुपये निवेश करने होंगे। वही एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस पैकेज की कीमत 95 हजार रुपये मंथली होगी। इस प्लान में 100-500 Mbps की स्पीड मिलेगी। वही हार्डवेयर पर 220,000 रुपये खर्च करने होंगे।
क्या है सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस
एलन मस्क ने हजारों की संख्या में लो-अर्थ आर्बिट में सैटेलाइट को भेजा है, जो जमीन पर बीम के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट ऑफर करती है। इसमें किसी तार या फिर टावर की जरूरत नहीं होगी। बशर्ते सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए एक रिसीवर की जरूरत होती है, यही हार्डवेयर कॉस्ट होती है।
Satellite Internet: एक माह का मोबाइल रिचार्ज 50 हजार, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
Reviewed by dailynews
on
04:30:00
Rating:


No comments: