GATE Success Story: अगर किसी काम को पूरी लगन के साथ किया जाए, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. ऐसे ही कहानी एक गांव की लड़की है, जो IISc से M.Tech करने के बाद 52 लाख सैलरी पैकेज वाली नौकरी हासिल की.
GATE Success Story: सच्ची लगन और मेहनत के साथ किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. फिर चाहे गेट की परीक्षा ही क्यों हो, उसमें भी सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. ऐसी ही कहानी एक लड़की की है, जिन्होंने गेट की परीक्षा को पास करके इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) से एमटेक की पढ़ाई पूरी. एमटेक पूरी करने के बाद उन्हें 52 लाख रुपये सैलरी पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला है. उन्होंने गेट की परीक्षा में 36 रैंक हासिल की हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम आश्रिता मुला (Ashritha Mula) है.
GATE में हासिल की 36 रैंक
गेट परीक्षा में 36 रैंक हासिल करने वाली आश्रिता एक सुदूर गांव से ताल्लुक रखते हैं और उनका परिवार पूरी तरह से खेती पर निर्भर था. इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मन में अपने करियर को लेकर दुविधा थी. उनके पास सिंगगिंग और स्पोर्ट्स जैसी रुचियां तो थीं, लेकिन करियर की स्पष्ट दिशा नहीं थी. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार दोस्तों की सलाह पर उन्होंने ज्योतिष्मती इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में दाखिला लिया. जहां अधिकांश छात्र सॉफ्टवेयर क्षेत्र की ओर आकर्षित थे, वहीं आश्रिता ने हार्डवेयर इंजीनियरिंग में स्पेशलाइजेशन लेने का फैसला किया
यहां से की M.Tech की पढ़ाई
आश्रिता ने प्रतिष्ठित IISc में एमटेक प्रवेश के लिए GATE परीक्षा देने का निश्चय किया. उनके पहले प्रयास में उन्हें 3,000वीं रैंक मिली, जो कि टॉप आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए पर्याप्त नहीं थी. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करने का निर्णय लिया. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वर्ष 2022 में दोबारा परीक्षा देने पर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक लेवल पर 36वीं रैंक प्राप्त की. इस उपलब्धि के साथ उनके पास ISRO, DRDO, BARC और NPCIL जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों से आकर्षक नौकरी के भी ऑफर आए.
GATE में हासिल की रैंक 36, ISRO, DRDO का छोड़ा ऑफर, IISc से किया M.Tech, अब मिला 52 लाख का पैकेज
Reviewed by dailynews
on
05:48:00
Rating:


No comments: