मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सोने का खजाना हाथ लग सकता है। सरकारी अब सक्रिय हो गई है। संतोष पटले, क्षेत्रीय प्रमुख खनिज विभाग ग्वालियर का कहना है कि जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का पत्र आया था। जिसमें खाजरा, देवरी, क्यारा और अछारेमी गांव में 108 वर्ग किमी जमीन में सोना व बेस मेटल होने की संभावना जताई गई है। यह पूरी शासकीय भूमि है।
जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जिले के 108 वर्ग किमी भूगर्भ में बेस मेटल(अलौह अयस्क) और सोना होने की संभावना जताई है। खनिज विभाग से पूछा गया है कि क्या यहां किसी की लीज तो नहीं है। इसी तरह नैनागिरि में खनिज विभाग को क्वार्टज (ग्लास) का बड़ा भंडार और कोलारस में ढाई हेक्टेयर जमीन में फायर क्ले का पहाड़ मिला है। इसका उपयोग फायर ब्रिक्स या टाइल्स बनाने में होता है।
शिवपुरी के भूगर्भ में सोना होने की संभावना, नैनागिरि में मिला क्वार्टज का भंडार
Reviewed by dailynews
on
23:37:00
Rating:


No comments: