IIT Free Courses: बीते कुछ सालों में ऑनलाइन एजुकेशन का ट्रेंड बढ़ा है. अब स्टूडेंट्स विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके इन फ्री कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं. आईआईटी समेत कई टॉप इंस्टीट्यूट स्वयं पोर्टल के जरिए फ्री कोर्स उपलब्ध करवा रहे हैं. आप swayam.gov.in पर फ्री कोर्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली (IIT Free Courses). हर स्टूडेंट देश के टॉप संस्थान में एडमिशन लेने का सपना देखता है. हालांकि इसे साकार कुछ ही स्टूडेंट्स कर पाते हैं. अगर आप आईआईटी से पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन किसी वजह से वहां एडमिशन नहीं मिल पाया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आईआईटी समेत कई टॉप संस्थान स्वयं पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स को मुफ्त में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. आईआईटी फ्री कोर्स की लिस्ट swayam.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
आईआईटी समेत कई संस्थानों ने स्वयं पोर्टल पर डिजाइन, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैनेजमेंट जैसे कोर्स शुरू किए हैं (Swayam Free Courses). स्टूडेंट्स इन्हें फ्री में एक्सेस कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एडमिशन फीस के तौर पर 1 भी रुपया जमा नहीं करना होगा. इन फ्री कोर्स से आपकी नॉलेज बढ़ेगी और रिज्यूमे को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने फ्री कोर्सेस के लिए स्वयं पोर्टल की शुरुआत की है.
Free Courses: आईआईटी के 5 फ्री कोर्स, आप भी ले सकते हैं एडमिशन, नहीं लगेगा 1 भी रुपया
Reviewed by dailynews
on
23:42:00
Rating:


No comments: