व्हाइट
हाउस ने 31 वर्षीय रूसी लड़की अलिसा सेवहेंको और उसकी कंपनी ‘जेडओआर’ को
ब्लैकलिस्ट कर दिया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक अलिसा एक हैकर है और उसकी
मदद से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों
को प्रभावित करने की कोशिश की।
व्हाइट हाउस ने कहा, जेडओआर की ओर से ही रूस की विदेशी खुफिया एजेंसी ‘जीआरयू’ को सारी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। खुफिया एजेंसियों ने अपनी 25 पेज की रिपोर्ट में लिखा है कि, रूस अमेरिकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास खत्म करना चाहता था और हिलेरी की छवि को धूमिल करना चाहता था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के दावे के विपरीत अलिसा और उसकी कंपनी ने व्हाइट हाउस के दावे को खारिज किया है।
अलिसा फिलहाल ‘रशियन बैंक’ की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी हैं। साथ ही अन्य कई कंपनियों को भी ऑनलाइन हैकिंग से सुरक्षा प्रदान करती हैं। अलिसा 15 साल की उम्र से ही हैकिंग में माहिर थीं। स्कूली पढ़ाई छोड़ वह एंटी वायरस तैयार करने वाली कंपनी कैस्परस्काई से जुड़ गईं। 2009 में कंपनी जेडओआर सिक्योरिटी की स्थापना की। फोर्ब्स ने 2014 में रूसी महिला उद्यमियों की सूची में जगह दी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए हैकिंग कराई।

ये है वो रूसी लड़की जिसने हैक किया अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव
Reviewed by dailynews
on
11:35:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
11:35:00
Rating:

No comments: