इलेक्शन कमीशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने परेशानी खडी कर दी है। इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि उनके फोटो वाले स्कूल बैग, लैपटॉप और राशन कार्ड अब वितरित नहीं किये जाकते। वहीं सरकारी अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर बजने वाली सरकारी ऐड की कॉलर ट्यून भी हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी धन पर किसी भी पार्टी या सरकार से जुड़ा प्रचार नहीं किया जा सकता है। प्रदेश में छात्रों को दिए जाने वाले लैपटॉप में डिस्प्ले पर सीएम की फोटो लगी है। वहीं बच्चों को बांटे जाने वाले स्कूल बैग पर भी सीएम की फोटो है। राशन कार्ड पर भी अखिलेश की तस्वीर लगाई गई है। बड़े पैमाने पर इनका वितरण बचा हुआ है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को इनका वितरण न करने का निर्देश दिया है।
BIG NEWS: मुश्किल में अखिलेश, इलेक्शन कमीशन ने की कार्रवाई!
Reviewed by dailynews
on
11:37:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
11:37:00
Rating:



No comments: