वायरल गर्ल मोनालिसा को बाॅलीवुड से ऑफर! इस धमाकेदार फिल्म में करेंगी डेब्यू... अगले महीने से शूटिंग

Bollywood Film Offer To Monalisa :प्रसिद्ध फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म के लिए वायरल गर्ल मोनालिसा को साइन किया है. अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो लगभग 5 महीने में पूरी होकर इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी. इस फिल्म में मोनालिसा के साथ कई बड़े फिल्मी सितारे भी नजर आएंगे. जानें फिल्म में कौन बड़े एक्टर हैं...
खरगोन. प्रयागराज महाकुम्भ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं. दी डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल जैसी फिल्म बनाकर चर्चा में आएं प्रसिद्ध फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में खरगोन के महेश्वर की माला एवं रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले को साइन किया है. अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो लगभग 5 महीने में पूरी होकर इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी. इस फिल्म में मोनालिसा के साथ कई बड़े फिल्मी सितारे भी नजर आएंगे.
वायरल गर्ल मोनालिसा को बाॅलीवुड से ऑफर! इस धमाकेदार फिल्म में करेंगी डेब्यू... अगले महीने से शूटिंग वायरल गर्ल मोनालिसा को बाॅलीवुड से ऑफर! इस धमाकेदार फिल्म में करेंगी डेब्यू... अगले महीने से शूटिंग Reviewed by dailynews on 11:27:00 Rating: 5

No comments: