NTPC में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बस करना है ये काम, बेहतरीन होगी मंथली सैलरी

Sarkari Naukri 2025 NTPC Recruitment 2025: एनटीपीसी में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए गुड न्यूज है. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
NTPC Recruitment 2025: अगर आप MBA कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव (कमर्शियल) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

एनटीपीसी के इन पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार 4 फरवरी तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 08 पदों पर भर्तियां की जाएगी. अगर आप भी MBA करके NTPC में नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

एनटीपीसी के तहत भरे जाएंगे ये पद
सामान्य (यूआर): 5 पदओबीसी: 2 पदएससी: 1 पद
NTPC में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बस करना है ये काम, बेहतरीन होगी मंथली सैलरी NTPC में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बस करना है ये काम, बेहतरीन होगी मंथली सैलरी Reviewed by dailynews on 11:24:00 Rating: 5

No comments: