Shocking! गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वायरल वीडियो देख लोगों के उड़े होश
थिएटर और नाटक की दुनिया में असली कला वही मानी जाती है, जो दर्शकों को इतना भावुक कर दे कि वे अभिनय को हकीकत समझने लगें। लेकिन जब वास्तविकता का यह भ्रम खतरनाक हदें पार कर जाए, तो यह कला नहीं, लापरवाही बन जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। वीडियो में स्कूल के मंच पर एक नाटक के दौरान बच्चों को सच में फांसी पर लटका दिया गया। यह दृश्य इतना डरावना था कि किसी की भी सांसें थम जाएं। मंच पर यह दृश्य तब और भयावह हो गया, जब बच्चों के पैर हवा में झूलने लगे और वहां खड़े लोग यह सब होते देखते रहे।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग आयोजनकर्ताओं की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मनोरंजन की आड़ में बच्चों की सुरक्षा से इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे हो सकता है?
Shocking! गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वायरल वीडियो देख लोगों के उड़े होश
Reviewed by dailynews
on
23:18:00
Rating:


No comments: