लीक हुए ये फोटोग्राफ आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में चल रही शूटिंग के दौरान लिए गए हैं। इन फोटोग्राफ को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैन जितनी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, फिल्म के डायरेक्टर राजमोली फिल्म की शूटिंग पर उतनी ही मेहनत कर रहे हैं।
वैसे एसएस राजमौली की इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें लीक होना मामूली बात नहीं है। राजमौली ने बाहुबली के फिल्म सेट पर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर रखा है। इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट की भी कुछ तस्वीरें लीक हुईं थीं, जिसे लेकर राजमोली चिंतित थे। बाहुबली द कन्क्लूजन साल 2017 में 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रीलीज होगी।
लीक हुई 'बाहुबली पार्ट-2' की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल
Reviewed by dailynews
on
23:27:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
23:27:00
Rating:


No comments: