पाकिस्तान ने किया सरेंडर, रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले - अगर भारत रोक दे हमला तो...

भारतीय सेना के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया है. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले कि अगर भारत रोक दे हमला तो हम भी कोई एक्शन नहीं लेंगे. दरअसल, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत हमला रोक दे, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे.
वहीं, Bloomberg से बातचीत करते हुए ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि हम भारत के प्रति कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं कर रहे, हम तो सिर्फ अपनी जमीन की हिफाजत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीते दो हफ्तों से पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो भारत के खिलाफ कोई भी हमला शुरू नहीं करेगा. लेकिन अगर भारत हमला करेगा, तो जवाब जरूर मिलेगा.


पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखा चीन


बुधवार को पाकिस्तान और भारत के बीच बने हालात को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई को चीन "दुखद" मानता है. चीन ने कहा कि वह स्थिति को लेकर चिंतित है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और चीन के भी पड़ोसी हैं. चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, लेकिन वह सभी पक्षों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करता है. चीन ने भारत और पाकिस्तान से कहा है कि वे संयम बरतें, हालात को और बिगाड़ने वाले किसी भी कदम से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से मसले को सुलझाएं.

पाकिस्तान ने किया सरेंडर, रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले - अगर भारत रोक दे हमला तो... पाकिस्तान ने किया सरेंडर, रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले - अगर भारत रोक दे हमला तो... Reviewed by dailynews on 22:45:00 Rating: 5

No comments: