इस देश ने बनाई दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल, स्पेस से भी दागा जा सकता है, धरती का हर हिस्सा रेंज में
युद्ध के तौर तरीके कितने बदल गए हैं..
दुनिया में युद्ध के तौर तरीके कितने बदल गए हैं ये हाल ही में तब देखा गया जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया. पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए भारत ने कई पाक एयर बेस को भी निशाना बनाया. लेकिन सबसे खास बात ये रही कि इसके लिए भारत के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार नहीं की. सारे हमले अपनी सीमा में रहकर ही मिसाइलों से किए गए.
सबसे ज्यादा रेंज वाली मिसाइलें
आने वाले समय में वही देश सैन्य शक्ति के मामले में सबसे ऊपर रहेगा जिसके पास दुनिया की सबसे तेज और सबसे ज्यादा रेंज वाली मिसाइलें होंगी. यही कारण है कि भारत के पड़ोसी चीन एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो 30 मिनट में ही दुनिया के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती है.
चीनी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता विकसित करने का दावा किया है. चीनी अकादमिक पत्रिका एक्टा एरोनॉटिका एट एस्ट्रोनॉटिका सिनिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मिसाइलें एक री-एंट्री ग्लाइड व्हीकल (RGV) से लैस हैं जो मैक 20 यानी कि 13,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है.
हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति इतनी ज्यादा होती है कि इसे आसानी से ट्रैक नहीं किया जा सकता. रडार तकनीकों से उनका पता लगाना चुनौतीपूर्ण होता है. हाल ही में पूरी दुनिया ने ये तब देखा जब भारत ने पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर तक हमला किया और ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के आगे पाकिस्तान के चीनी रडार कुछ नहीं कर सके.
इस देश ने बनाई दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल, स्पेस से भी दागा जा सकता है, धरती का हर हिस्सा रेंज में
Reviewed by dailynews
on
00:14:00
Rating:


No comments: