India Pakistan Tension Details: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन डीजीएमओ की बातचीत के बाद युद्ध विराम की घोषणा हो गई है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर डीजीएमओ कौन होते हैं.
भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर हो चुका है. यह भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ (Director General Military Operations) के बीच बातचीत के बाद संभव हुआ. ऐसे में जानते हैं कि डीजीएमओ कौन होते हैं और इनका काम क्या होता है.
DGMO यानी महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन, सेना में एक अहम और जिम्मेदारी वाला पद होता है. इस समय भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जेनरल राजीव घई हैं. डीजीएमओ के जिम्मे ही सारे सैन्य अभियान होते हैं. किसी भी सैन्य अभियान की जिम्मेदारी, उसे गाइड करना, निर्देश देना और अन्य सारे लेना जैसे काम डीजीएमओ के पास होते हैं. युद्ध या संघर्ष के दौरान सैन्य अभियानों से जुड़े हर एक फैसले डीजीएमओ ही लेते हैं.
कौन होते हैं DGMO, जिनके बीच बातचीत हुई और रुक गया भारत-पाकिस्तान का 'युद्ध'!
Reviewed by dailynews
on
11:24:00
Rating:


No comments: