आपने एक व्यक्ति के 10, 15 या 20 बच्चे होने की बात सुना होगा। लेकिन,
क्या आप सोच भी सकते हैं कि कोई 1300 बच्चों का पिता बन सकता है। भले ही इस
बात पर आप हैरान हों लेकिन यह सच है। एक शख्स है जिसने इतनी महिलाओं के
साथ संबंध बनाए कि उसके बच्चों की संख्या 1300 तक पहुंच गई।
वर्ल्ड
न्यूज डेली रिपोर्ट डॉट कॉम के अनुसार 1300 बच्चों के पिता 87 साल का एक
पोस्टमैन है। इस पोस्टमैन ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने
बताया कि 60 के दशक में गर्भनिरोधक और कंडोम का इस्तेमाल ज्यादा नहीं होता
था। पोस्टमैन उस समय के फेमस सिंगर जॉनी कैश से प्रभावित थे। उन्होंने जॉनी
कैश के अंदाज में ही महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया और कई महिलाओं के
साथ संबंध बनाए।
1300 बच्चों के पिता बनने का खुलासा उस समय
हुआ जब टेनेस के परिवार ने एक जासूस को अपने बॉयोलॉजिकल पिता ढूंढने के लिए
रखा। 15 साल में हजारों DNA सैंपल का टेस्ट हुआ और 2001 से चल रहा टेस्ट
अब जाकर खत्म हुआ। इसके बाद इस बात का खुलासा हुआ। हालांकि, इनके बच्चों की
संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। मशहूर लेखक एंथनी कैंडॉल, जासूस सिड रॉय
की मदद से इस राज़ पर एक किताब भी लिखने वाले हैं।
1300 बच्चों का पिता है यह पोस्टमैन, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी
Reviewed by dailynews
on
06:39:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
06:39:00
Rating:



No comments: