इतना होगा बुलेट ट्रेन का किराया, 550 किमी की दूरी में होंगे ये 12 स्टेशन


धवार को रेल मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन का ब्लू प्रिंट सामने रखा। मंत्रालय ने बताया कि बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा और मुंबई अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन कहां-कहां रुकेगी।
देश में चलने वाली अद्भुत, असंभव, अकल्पनीय बुलेट ट्रेन के लिए रेल मंत्रालय किराये का प्रस्ताव लेकर आई है। पलक झपकते ही हवा से बात करने वाली ट्रेन का किराया एसी फर्स्ट क्लास से ज्यादा है पर इतना भी नहीं कि आप अफॉर्ड नहीं कर सकते।
देश की पहली बुलेट ट्रेन के जरिये मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले यात्री जो समुद्र के अंदर यात्रा करने का रोमांच भी उठाएंगे उऩको ये बता देना चाहते है कि आपकी जेब पर इस य़ात्रा का कितना असर पड़ेगा, प्रस्तावित किराए के मुताबिक जापान में बुलेट ट्रेन में सफर करने का जितना किराया देना पड़ता है उससे बहुत कम किराए में मुंबई से अहमदाबाद पहुंच जाएंगे।
लेकिन सबसे पहले आपतो बताते हैं कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन कहा कहां रुकेगी। प्रस्ताव के मुताबिक बुलेट ट्रेन मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसार, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती के स्टेशनों पर रुकेगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक सपनो के इस बुलेट ट्रेन पर सफऱ करना दूसरे मुल्कों की तुलना में काफी सस्ता होगा।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी सिर्फ 3 घंटे में पूरी हो जाएगी। बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी जबकि इसे 320 की स्पीड पर दौड़ाया जाएगा। इस ट्रेन को चलाने में 97 हजार 636 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
अगर बात किराए की करें तो अभी मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 KM की दूरी का दूरंतो एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का किराया 2200 रुपए है। लेकिन किराया हाई स्पीड कॉरिडोर यानी बुलेट ट्रेन में अगर सफर करेंगे तो आपको दूरंतो के एसी फर्स्ट क्लास किराए से डेढ़ गुना ज्यादा यानी 3300 रुपए के आसपास देना पड़ सकता है। जबकि जापान में टोक्यो-ओसाका के बीच की 550 किमी की दूरी का किराया 8500 रुपए है।
अब सभी को इंतज़ार है कि आख़िर भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन कैसी होगी और जब वो हाई स्पीड कॉरिडोर पर 320 की स्पीड से दौड़ेगी। तब भारत की रेल दुनिया के एलीट देशों में ज़रूर शुमार हो जाएगी।

इतना होगा बुलेट ट्रेन का किराया, 550 किमी की दूरी में होंगे ये 12 स्टेशन इतना होगा बुलेट ट्रेन का किराया, 550 किमी की दूरी में होंगे ये 12 स्टेशन Reviewed by Unknown on 00:27:00 Rating: 5

No comments: