:सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कबाली' ने रिलीज से पहले ही सफलता का मुकाम हासिल करना शुरू कर दिया है। सैटेलाइट और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि फिल्म 160 करोड़ के बजट में बनी है।
प्रोडयूसर कलाईपुली थानु के मुताबिक, कबाली के लिए 500 स्क्रीन केवल यूएस में होंगी। प्रमोशन भी बड़े लेवल पर होगा। एशिया की कुछ फ्लाइट्स को कबाली थीम से पेन्ट किया जाएगा। फ्लाइट में सफर कर रहे पैसेंजरों को कबाली स्पेशल मेन्यू सर्व किया जाएगा।
कबाली पहला टीजर 1 मई को लॉन्च किया गया। इसे यूटयूब पर अभी तक 2 करोड़ लोग देख चुके हैं। करीब 67 सेकंड के इस टीजर में रजनीकांत को अलग अंदाज में दिखाया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मूवी का म्यूजिक रिलीज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कबाली का टीजर अभी तक सबसे ज्यादा देखा जाना वाली टीजर बन गया है। अब तक कबाली के टीजर को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस मूवी में रजनीकांत डॉन कबालीश्वरन के रोल में नजर आएंगे। ताइवान के सुपरस्टार विनस्टॉन चाओ मूवी में विलेन के रोल में हैं।
रजनी का करिश्मा: रिलीज से पहले ही कबाली ने कमाए 200 करोड़, और...
Reviewed by dailynews
on
23:22:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
23:22:00
Rating:



No comments: