कई बार आपकी जिंदगी में ऐसे लम्हें आते हैं, जिन्हें आप काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं भूल पाते। ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर के साथ। साउथ अफ्रिकन इस फोटो जर्नलिस्ट ने मार्च 1993 में साउथ सूडान जाकर फोटोशूट किया। लेकिन इस दर्दनाक मंजर ने उन्हें इतना दुखी कर दिया कि तीन महीने बाद केविन कार्टर ने सुसाइड कर लिया।
इस खबर में दिखाई पहली फोटो ने केविन को पुलिट्जर प्राइज जिताया। यह प्राइज जीतने के 3 महीने बाद उन्होंने आत्महत्या की। यह फोटो साउथ सूडान में भुखमरी से जूझ रही एक बच्ची की है। यह बच्ची पूरी तरह मरने की कगार पर थी और एक गिद्ध उसका पीछा कर रहा था। केविन ने लिखा कि उन्होंने 20 मिनट तक उस गिद्ध के वहां से उड़ने का इंतजार किया और जब वो नहीं उड़ा तो उन्होंने ये फोटोग्राफ क्लिक किया।
केविन ने न सिर्फ ये अवॉर्ड विनिंग फोटो क्लिक किया बल्कि और भी कई दर्दनाक मंजर अपने कैमरे में कैद किए हैं। हालांकि वह इस दर्दनाक मंजर से नहीं उबर सके और उनकी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई की उन्होंने मौत को गले लगा लिया।
इस फोटोशूट के बाद फोटो लेने वाले जर्नलिस्ट ने कर लिया था सुसाइड
Reviewed by dailynews
on
00:30:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
00:30:00
Rating:



No comments: