आशुतोष गोवारिकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म मोहनजोदाड़ो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें ऋतिक रौशन की एक्टिंग देखकर आप इस फिल्म को देखने के लिए जरूर उत्साहित हो जाएंगे। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सनसनी मचा दी है। जिसे एक दिन में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
लगान, जोधा अकबर जैसी नामी गिरामी फिल्में बना चुके गोवारिकर एक बार फिर से ऐतिहासिक प्रष्ठभूमि पर बनी ताजा फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म के नाम से ही पता चलता है ये सिंधु घाटी सभ्यता के समय के शहर मोहनजोदाड़ो को केंद्र में रखकर बनाई गई है। मोहनजोदाड़ो का इतिहास में बेहद अहम स्थान माना जाता है।
ऐसे में दर्शकों में इस ट्रेलर के आते ही काफी हलचल हो गई है। फिल्म का ट्रेलर किसी हॉलिवुड फिल्म के स्तर का लगता है। फिल्म में ऋतिक के एक्शन सीन्स से सनसनी मच गई है। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट फिल्म में लीडिंग फीमेल रोल में पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले 12 अगस्त को रिलीज होगी।
देखें ट्रेलर
WATCH: ऋतिक के एक्शन सीन्स से भरपूर 'मोहनजोदाड़ो' के ट्रेलर की धूम
Reviewed by dailynews
on
05:29:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
05:29:00
Rating:



No comments: