भारत में मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत करने के बाद एप्पल ने यहां असेंबल किए गए आईफोन की बिक्री भी शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रायल रन पर ये बिक्री की जा रही है। आईफोन एसई की ये लिमिटेड यूनिट्स फिलहाल कुछ चुनिंदा स्टोर्स पर ही मिलेंगी। इनकी कीमत 27,200 रुपए बताई जा रही है। आईफोन एसई 32 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आ रहा है। फोन के बॉक्स पर ‘डिजाइन्ड बाय एप्पल इन कैलिफोर्निया, असेंबल्ड इंडिया’ लिखा गया है। बेंगलुरु में आईफोन एसई की मैन्युफैक्चरिंग अप्रैल में शुरू हो गई थी। ये यूनिट एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर विस्ट्रोन कॉर्प ने एसेंबल की हैं।
चाइना नहीं, ये iPhone है मेड इन इंडिया, कीमत सिर्फ इतनी...!
Reviewed by dailynews
on
23:43:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
23:43:00
Rating:



No comments: