भले ही आप यह सोच रहे हैं कि नया साल आपके लिए खुशी लेकर आएगा, लेकिन शायद इस खबर को पढ़ने के बाद आपको थोड़ा झटका लगे। क्योंकि 1 जनवरी के बाद कुछ स्मार्टफोन में वाट्सऐप नहीं चलेगा।
वाट्सऐप ने बताया है कि कुछ पुराने स्मार्टफोन पर वाट्सऐप की सुविधा नहीं दी जाएगी, हालांकि यह पूरी तरह से इन मोबाइल में बंद नहीं होगा बल्कि कुछ खास फीचर ही इन स्मार्टफोन में बंद होंगे। यानि स्मार्टफोन पर वाट्सऐप तो चलता रहेगा, लेकिन इसके बहुत ही सीमित फीचर को यूजर इस्तेमाल कर सकेगा।
कंपनी ने बताया है कि वाट्सऐप सेमबियन, बीबीओएस, एड्रोइड और आईओएस ओपेरेटिंग सिस्टम वर्जन पर नहीं चलेगा। वाट्सऐप ने बताया है कि 31 दिसंबर 2016 कुछ स्मार्टफोन पर वाट्सऐप के लिए आखिरी दिन होगा। नए साल से इन स्मार्टफोन पर वाट्सऐप नहीं चल पाएगा।
कंपनी ने सुरक्षा को बताया वजह वाट्सएप ने अपने इस कदम के पीछे सुरक्षा को वजह बताई है। कंपनी के अनुसार इन पुराने स्मार्टपोन में वाट्सएप का चलाया जाना साइबर सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। इसी को देखते हुए ये फैसला किया गया है।
बुरी खबर ! मोबाइल में कल से नहीं चलेगा वाट्सएप
Reviewed by dailynews
on
11:33:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
11:33:00
Rating:



No comments: