ये टाइम क्रिकेट प्रेमियों का चल रहा है. इस स्मार्टफोन वाले दौर में भी
रास्ते में आपको ऐसे लोग ज़रूर मिल जाएंगे जिनका एक ही प्रश्न होता है, भाई
स्कोर क्या हुआ है? वैसे ये लोग किसी मैच को देखें, या न देखे लेकिन टीम
इंडिया के हर मैच को देखते हैं. सही बताऊं, तो इनसे बड़ा एक्सपर्ट कोई नहीं
होता. अरे हां, जब आप इनके साथ बैठकर मैच देखेंगे तो आपको मेरे ये शब्द
सत्यवचन लगेंगे. ‘अबे खुलकर खेल’, ‘पीछे वाली बॉल को सूतिये ने आगे मार
दिया’, ‘BC क्या कर रहा है’, ‘किसने इसे टीम में जगह दे दी’ आदि-आदि शब्द
इनके मुंह से ऐसे निकलते हैं मानों इनसे बड़ा खिलाड़ी कोई न हो. हालांकि
इनकी ज़ुबान पर तब लगाम लग जाती है, जब इनके पापा-मम्मी साथ में बैठे होते
हैं, उस दौरान तो इनके मुंह से एक भी अपशब्द नहीं निकलता. इतना बता दिया,
बाकि Old Delhi Films द्वारा बनाया गया ये मज़ेदार वीडियो बता देगा.
क्रिकेट प्रेमियों का हाल उस समय बेहाल होता है, जब वो मम्मी-पापा के साथ मैच देखते हैं!
Reviewed by dailynews
on
07:51:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
07:51:00
Rating:



No comments: