मुंबई(2 अप्रैल):टीवी
एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत उनका बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह सामने
आया है। एक चश्मदीद के तौर पर पूरे मामले को सामने रखते हुए राहुल ने कहा
कि मैं शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचा। दो बेडरूम वाले इस घर की एक चाबी
मेरे पास और दूसरी प्रत्यूषा के पास रहती थी।
राहुल ने बताया कि जब वह अंदर के बेडरूम में गए तो उन्होंने देखा कि प्रत्यूषा पंखे से लटकी हुई थी। मैं काफी ज्यादा डर गया था। मैंने पड़ोसियों की मदद से प्रत्यूषा को उतारा और हम उसे नजदीक के अस्पताल कोकिलाबेन लेकर गए। हमे उसके जिंदा होने की उम्मीद थी।
प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैं इतना ज्यादा डर गया था और परेशान था। इसी वजह से मैंने पुलिस को जानकारी नहीं दी। कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रत्यूषा मर चुकी है। उसके बाद मैंने कुछ दोस्तों को और प्रत्यूषा के परिवार को उसकी जानकारी दी। अस्पतालवालों ने ही पुलिस को जानकारी दी।
प्रत्यूषा की मौत: सामने आया बॉयफ्रेंड, पुलिस को दिया बयान
Reviewed by dailynews
on
01:52:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
01:52:00
Rating:



No comments: