जल्दी आने वाला है Bigg Boss सीजन 10, आप भी बन सकते हैं हिस्सा


बिग बॉस-9 को खत्म हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं कि बिग बॉस-10 का ऐलान कर दिया गया है। बिग बॉस को और अधिक रोचक बनाने के लिए अब आम लोगों को भी इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बिग बॉस-10 के निर्माताओँ ने एक वेबसाइट का यूआरएल दिया है और दर्शकों से ऑन लाइन रजिस्ट्रशन के साथ ही उनकी एक वीडियो क्लिप भी मांगी है। वीडियो देख कर बिग बॉस की जूरी दर्शकों में से कुछ लोगों को बिग बॉस का मेहमान चुनेंगे। इसके लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरु भी हो गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का बिग बॉस अब तक के सभी सीजंस से ज्यादा एंटरटेनिंग होगा। जिसमें आम दर्शकों की भी भागीदारी होगी।

जल्दी आने वाला है Bigg Boss सीजन 10, आप भी बन सकते हैं हिस्सा जल्दी आने वाला है Bigg Boss सीजन 10, आप भी बन सकते हैं हिस्सा Reviewed by dailynews on 02:58:00 Rating: 5

No comments: