स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में बढ़ती हिंसक और आक्रामक आदतें दुनिया भर के लिए एक चिंता का विषय बन रही है। इसी बीच फ्रांस से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फ्रांस की पुलिस तीन नाबालिग स्कूली छात्राओं से बेहद गंभीर दबंगई (बुलींग) के आरोपों में पूछताछ कर रही है।
इन तीनों छात्राओं पर आरोप है कि उन्होंने अपने से छोटी एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ बदसलूकी की हद पार कर दी। पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि आरोपी छात्राओं ने कथित तौर पर उनकी बेटी के चेहरे और हाथों पर जलती हुई सिगरेट बुझाई। पीड़ित छात्रा के जबड़े को भी चोट पहुंचाई। यहां तक कि उसके ऊपर यूरिन करने के बाद चाकू से भी चोटें की।
आरोपी लड़कियों का गैंग दक्षिण-पूर्वी पेरिस सबअर्ब क्रिटील का है। उन्होंने पीड़ित से उसके पैसे भी छीन लिए। आरोपी हमलावर लड़कियां 13-15 साल की उम्र की हैं।पीड़ित की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को खून बहती हालत में मंगलवार को गली के बाहर पाया। आरोपी लड़कियों को कस्टडी में ले लिया गया है।
लड़कियों की गुंडई: 12 साल की छात्रा के चेहरे पर बुझाई सिगरेट, फिर कर दी हदें पार...
Reviewed by dailynews
on
10:56:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
10:56:00
Rating:



No comments: