मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की लाइफ पर आने वाली फिल्म का टीजर लॉन्च हो गया है। गुरुवार को लॉन्च हुए इस टीजर को तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।
बता दें कि इससे पहले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की फिल्म का भी टीजर लॉन्च हो चुका है। हालांकि तेंदुलकर की बायोपिक 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' का के तीन पोस्टर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
फिल्म के टीजर की शुरुआत सचिन के बचपन के दिनों से होती है, जिसमें सचिन कहते हैं कि मेरे बाबा हमेशा कहते थें कि तुमने क्रिकेट को चुना है। ये एक बात है लेकिन जिंदगी भर जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये बात है कि तुम इंसान कैसे हो। मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 200 नॉटआउट ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है।
WATCH: सचिन पर बनी फिल्म का टीजर लॉन्च, सोशल मीडिया पर वायरल
Reviewed by dailynews
on
21:16:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
21:16:00
Rating:



No comments: