टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी
की मौत से आहत होकर उनकी एक महिला फैन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मधु
नाम की इस महिला ने जब फांसी लगाई उस समय उसका दो साल का बेटा भी सामने
खड़ा था। बता दें कि यह महिला ‘बालिका वधू’ में प्रत्यूषा बनर्जी वाला
आनंदी के किरदार की बहुत बड़ी फैन थी।
मां के फांसी पर लटकने के बाद मासूम 8 घंटे तक बंद कमरे में रोता-बिलखता रहा। इसके बाद जब मधु का पति घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका पाया।
मामला राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मधु के पति ने अपना बयान दर्ज कराया जिसमे प्रत्यूषा बनर्जी से महिला का लगाव बताया। हालांकि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मधु नियमित रूप से 'बालिका वधू' सीरीयल देखती थी। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस की मौत हो जाने के कारण वह दिमागी तौर पर परेशान हो गई थी।
मधु के पति ने कहा, “वह अक्सर प्रत्यूषा के फांसी लगाने के बारे में बात किया करती थी। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि प्रत्यूषा अब दुनिया में नहीं हैं। मुझे भी यह कल्पना नहीं थी कि प्रत्यूषा की बात करते-करते वह खुद भी अपनी जान दे देगी।”

प्रत्यूषा की मौत से आहत महिला फैन ने अपने ही बेटे के सामने किया...
Reviewed by dailynews
on
02:57:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
02:57:00
Rating:

No comments: