सनी लियोन पर पूजा मिश्रा ने ठोंका 100 करोड़ का केस

 बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन एक बार‍ फिर मुश्किल में घिर सकती है। इस बार टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रहीं मॉडल पूजा मिश्रा ने उनके खिलाफ उन्हें बदनाम करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है।
जस्टिस नरेश पाटिल ने कहा कि जब मामला अदालत के समक्ष बुलाया गया तब याचिकाकर्ता मौजूद नहीं था। इसलिए कोर्ट स्थगित कर दी गई। पूजा मिश्रा ने कोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका में कहा है कि वो बिग बॉस-5 की पॉलुपर कंटेस्टेंट थी और सनी लियोन इस शो में काफी बाद में आईं। उन्होंने सनी लियोन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मीडिया के सामने उन्हें बदनाम करने वाले, अपमान करने वाले इंटरव्यू देती हैं जो उनके लिए सनी लियोन के द्वेष और ईर्ष्या को दिखाता है।
पूजा ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सनी लियोन उनके विरुद्ध सिटी न्यूजपेपर में गलत बयान देकर जनता की नजरों में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहीं है। इसकी वजह से उन्हें अपना फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ना पड़ा, उन्हें 70 लाख का घाटा उठाना पड़ा है। याचिकाकर्ता के आग्रह पर कोर्ट ने सनी लियोन के विरुद्ध कार्रवाई करने का फैसला किया।
सनी लियोन पर पूजा मिश्रा ने ठोंका 100 करोड़ का केस सनी लियोन पर पूजा मिश्रा ने ठोंका 100 करोड़ का केस Reviewed by dailynews on 09:45:00 Rating: 5

No comments: