पाकिस्तान से
एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी 19
वर्षीय पत्नी को शादी की ही रात मार डाला। इसके पीछे जो वजह बताई है वह
बेहद चौंकाने वाली है।
'डेकन क्रॉनिकल' की रिपोर्ट के मुताबिक, नवविवाहिता की हत्या केवल इसलिए की गई क्योंकि वह कुंवारी (वर्जिन) नहीं थी। यह मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले का है। नवविवाहिता का नाम खानजादी लशारी बताया जा रहा है। खानजादी का शव बिस्तर पर पाया गया। उसके 28 वर्षीय पति कलंदर बख्श खोकर ने कॉटन की सलवार सूट की रस्सी बनाकर गला घोंटकर उसे मार डाला। कलंदर बख्श उसका चचेरा भाई ही था। लड़की के परिवार ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।
मृतक नवविवाहिता के पिता को तब शक हुआ, जब उन्हें अपनी बेटी और दामाद की कोई खबर नहीं मिली। पिता ने बताया, "शादी ठीकठाक हुई थी, लेकिन शक तब हुआ जब दोनों ही एक दम उठकर चले गए।" परिवार ने पुलिस में खोकर और उसके चार भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मृतक के भाई ने बताया, "खोकर नास्तिक स्वभाव का था। हर किसी को इस बारे में पता था। हालांकि, किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी, कि वह इतना खतरनाक हो सकता है।" पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस करने के बाद जब उसे पकड़ने के बाद पूछताछ की तो उसने सारा सच कबूल लिया। खोखर पर हत्या के आरोप में पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शर्मनाक: शादी की ही रात पत्नी को मार डाला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Reviewed by dailynews
on
11:06:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
11:06:00
Rating:

No comments: