बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने ट्विटर पर दावा करते हुए ट्वीट किया कि प्रियंका ने अपने संघर्ष के दिनों में तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने ट्वीट किया कि 'आज पीसी (प्रियंका चोपड़ा) मजबूत दिखती होंगी, लेकिन अपने स्ट्रगल के दिनों में वे काफी कमजोर थीं। उन्होंने दो-तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी, लेकिन मैंने उन्हें किसी तरह रोका था।'
गौरतलब है कि बालिका वधु से मशहूर हुई छोटे परदे की जानी मानी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने मुम्बई में शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के सुसाइड करने के दो दिन बाद जाजू ने दावा किया कि प्रियंका ने अपने कथित पूर्व प्रेमी असीम मर्चेंट की मां के निधन के बाद 2002 में भी आत्महत्या का प्रयास किया था।
जाजू ने लिखा, 'पीसी (प्रियंका चोपड़ा) असीम मर्चेंट की मां के काफी करीब थीं, और 2002 में उनकी मौत ने उन्हें इतना तोड़ दिया था, कि उन्होंने करन अपार्टमेंट से कूद कर जान देने का प्रयास किया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं वक्त पर पहुंच गया और उन्हें पकड़ कर एक कुर्सी से बांधा। जब तक फ्लैट की खिड़की में ग्रिल नहीं लगा दिया गया वह बंधी ही रहीं।’
जाजू ने ट्विटर पर लिखा कि एकबार मैडम असीम से झगड़े के बाद आत्महत्या करने वसई पहुंच गयी। 18-19 की उम्र में लड़कियां परिपक्व व्यवहार नहीं करतीं। जाजू ने ट्वीट किया कि ‘प्रियंका और असीम रोज झगड़ते थे.. वह मुझे देर रात दो बजे फोन किया करती थीं, रोते हुए.. और मैं उन्हें असीम के घर से लेने जाता और समझा-बुझा कर उनके घर छोड़ता।’
फिलहाल जाजू के दावों पर प्रियंका से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने की थी 2-3 बार सुसाइड करने की कोशिश! पूर्व मैनेजर का खुलासा...
Reviewed by dailynews
on
13:33:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
13:33:00
Rating:

No comments: