गर्मी से बिलबिलाई ये गाय अपनी प्यास बुझाने के लिए खुद ही चलाने लगी हैण्डपम्प

 अप्रैल के महीने में गर्मी का सितम ऐसा है कि हर तरफ़ लोग परेशान हैं. घर हो या ऑफिस, एक ही बात की चर्चा है, अमां फलां शहर में कितना तापमान है? इस बार गर्मी क्या कहर बरपाएगी, इसका ट्रेलर तो आप देख ही रहे हैं. सवाल ये है कि मई में जब इस भीषण गर्मी और लू की असली फिल्म रिलीज़ होगी तब क्या होगा? इंसान हों या जानवर, सब पानी के लिए परेशान हैं. गर्मी में ज़िंदा रहने के लिए सिर्फ़ पानी का ही सहारा है, ये बात और है कि हमने प्रकृति का ऐसा दोहन किया है कि देश के कई इलाकों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं. ये बेबसी और लाचारी हमारे लिए अलर्ट है कि हम पानी की बचत करें. इन जानवरों को ही देखिए. गर्मी में प्यास के मारे ये बेज़ुबान पानी पीने के लिए खुद ही हैंडपंप चलाने लगे हैं. इन्हें देख कर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये प्यास कितनी बड़ी है?



गर्मी से बिलबिलाई ये गाय अपनी प्यास बुझाने के लिए खुद ही चलाने लगी हैण्डपम्प गर्मी से बिलबिलाई ये गाय अपनी प्यास बुझाने के लिए खुद ही चलाने लगी हैण्डपम्प Reviewed by dailynews on 02:40:00 Rating: 5

No comments: