बॉक्स ऑफिस पर 2017 में दो बड़े बजट की फिल्मों में कड़ी टक्कर होगी। यह टक्कर 2017 में रिलीज होने वाली 'बाहुबली 2' और 'रोबोट 2' के बीच देखने को मिलेगा।
बता दें कि रोबोट के पहले पार्ट ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं 600 करोड़ के करीब कमाई करने वाली बाहुबली भी कई रिकॉर्ड बना चुकी है। ऐसे में दर्शकों के लिए इस बात का चयन करना भी कठिन होगा कि किसे देखें और किसे छोड़ें।
फिल्म विशेषज्ञों की माने तो प्रभास और रजनीकांत की ये फिल्में इस साल की सबसे बड़ी टक्कर होगी। गौर हो कि 'बाहुबली 2' इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसके रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाकर 14 अप्रैल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 'रोबोट 2' को भी इस दिन पर रिलीज करने की तैयारी है।
61 साल के एक्टर की फिल्म देगी 'बाहुबली-2' को टक्कर
Reviewed by dailynews
on
04:06:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
04:06:00
Rating:



No comments: