आधुनिक होते इस जमाने में कई बदलाव आए हैं। पहले जहां लड़के-लड़कियों के लिए रिश्ते तलाशने का काम पंडित का हुआ करता था, वहीं अब तो इंटरनेट पर भी ऐसी कई साइट्स उपलब्ध हैं जहां आपको आपकी पसंद का जीवनसाथी मिल सकता है।
दूल्हा-दुल्हन ढूंढने के काम को प्रोफिट और लॉस का धंधा बना चुके लोगों में से कुछ ऐसे भी हैं जो अब पैसों के बदले दुल्हन बेचते हैं, लेकिन ये दुल्हन आपकी ही रहे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। बड़ी रकम चुकाकर परिवार लड़की तो खरीद लेते हैं लेकिन इसके बाद घर की लक्ष्मी बनाकर लाए ये बहू ससुराल वालों को चूना लगाना शुरू कर देती हैं, जिसके बाद कुछ ही दिनों में रफू चक्कर हो कर वो वापस अपनी गैंग के पास पहुंच जाती हैं।
ऐसा ही एक मामला रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पैसे देकर दुल्हन लाना अशोक नगर के रहने वाले मुकेश माली के लिए महंगा साबित हुआ। उम्र ज्यादा होने पर जब मुकेश को दुल्हन मिलना मुश्किल हो गई तो वो जालसाजों के संपर्क में आया। उनकी असलियत जाने बगैर मुकेश ने आरोपियों से 70 हजार रूपए देकर इंदौर की पूजा नाम की लड़की को पसंद किया, जिससे जालसाजों ने मुकेश की 18 मार्च को शादी करवा दी। शादी के सबूत के तौर पर आरोपियों ने बकायदा फर्जी दस्तावेज भी बनवाए और फिर पूजा मुकेश को सौंप दी गई।
शादी के चार दिन बाद ही जब फर्जी दुल्हन वापस इंदौर भाग गई तो मुकेश को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। जब मुकेश ने पूजा से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने 50 हजार रूपयों की मांग रख दी। ऐसा नहीं करने पर उसने मुकेश को दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना जैसे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई।
पैसों से भुलकर भी ना करें यह काम...
Reviewed by dailynews
on
00:51:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
00:51:00
Rating:



No comments: