नई दिल्ली (1 अप्रैल):टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। बालिका वधु सीरियल में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं प्रत्यूषा बनर्जी ने मुंबई में अपनी जान दे दी। वह सिर्फ 24 साल की थीं। रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 और बिग बॉस सीजन 7 की प्रतिभागी भी रही थीं।
बताया जा रहा है कि मुंबई में कांदिवली में स्थित अपने घर में प्रत्यूषा ने शुक्रवार दोपहर को फांसी लगा ली। प्रत्यूषा को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। वह मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थीं। उनकी अचानक मौत से पूरे टेलीविजन जगत को एक गहरा झटका लगा है।
हालांकि, अभी खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह किसी राहुल नाम के लड़के के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थीं।ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपने आखिरी समय में भावनात्मक रूप से काफी परेशान चल रही थीं। पुलिस प्रत्यूषा के परिवार से संपर्क में बनी हुई है। तमाम पहलुओं पर खोजबीन की जा रही है।
बालिका वधू सीरियल की कलाकार प्रत्यूषा ने की खुदकुशी
Reviewed by dailynews
on
20:53:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
20:53:00
Rating:



No comments: