जाने माने निर्देशक इम्तियाज़ अली ने एक शॉर्ट फिल्म के ज़रिए नया प्रयोग किया है।'सोचा
ना था', 'जब वी मेट', 'रॉक स्टार' , 'लव आज कल', 'हाईवे' और 'तमाशा' जैसी
कॉमर्शियल फिल्मों के निर्देशक इम्तियाज़ अली ने अपनी इस शॉर्ट फिल्म को
फेसबुक पर पोस्ट किया है।
'इंडिया
टुमारो' टाइटल से बनाई इस शॉर्ट फिल्म में इम्तियाज़ अली ने समाज में
महिला सशक्तिकरण और एक औरत के सपनों और उसकी जिंदगी जीने की पसंद को
खूबसूरती के साथ उकेरा है। शॉर्ट फिल्म में एक सेक्स वर्कर अपने ग्राहक को
स्टॉक मार्केट के सुझाव देती नजर आ रही हैं। दरअसल इस ग्राहक को अचानक फोन
आता है कि शेयर मार्केट में उनको अच्छा खासा घाटा होने वाला है।
इसी
दौरान वहां मौजूद सेक्स वर्कर स्टॉक मार्केट की एक्सर्प्ट की तरह
स्टॉकहोल्डर को ऐसा सुझाव देती हैं कि वह चौंक जाता है और उसके मुताबिक ही
अपने शेयर लगाने की बात करता है। अब जैसे स्टॉकहोल्डर यह जानकर हैरान है
वैसे ही इस शॉर्ट फिल्म को देखने वाले के मन में भी यह सवाल उठता है कि
शेयर मार्केट का इतना तजुर्बा होते हुए इस औरत ने सेक्स वर्कर बनना क्यों
चुना?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए देखें ये शॉर्ट फिल्म-
WATCH: इम्तियाज़ अली की नई शार्ट फिल्म की ये सेक्स वर्कर आपको कर देगी हैरान
Reviewed by dailynews
on
09:44:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
09:44:00
Rating:



No comments: