TIME LIST : दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में मोदी नहीं, रघुराम राजन शामिल


टाइम मैगजीन की ओर से जारी 2016 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की फेहरिस्त जारी कर दी गई है। इस फेहरिस्त में लीडर्स कैटेगरी में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर रघुराम राजन को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इस बार फेहरिस्त में शामिल नहीं है।
दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन की इस लिस्ट में रघुराम राजन को 13वें नंबर पर रखा गया है। राजन के अलावा इस कैटिगरी में उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा आदि लोगों ने जगह बनाई है।
टाइम मैगजीन ने राजन को आर्थिक दूरद्रष्‍टा की संज्ञा दी है। इसमें कहा गया कि अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष के अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्‍होंने 2008 की आर्थिक महामंदी की घोषणा कर दी थी।
दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में भारत की तरफ से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा, फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल शामिल हैं। गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई का नाम भी फेहरिस्त में है।
TIME LIST : दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में मोदी नहीं, रघुराम राजन शामिल TIME LIST : दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में मोदी नहीं, रघुराम राजन शामिल Reviewed by Unknown on 11:16:00 Rating: 5

No comments: