आईपीएल का 9वां सीजन होने में बस चंद दिन बाकी है। इस बार के आईपीएल में दर्शकों को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईपीएल में इस बार दर्शकों को भी खेल के दौरान अपनी राय रखने का मौका मिलेगा।
आईपीएल कमीश्नर राजीव शुक्ला ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल होने वाले IPL -9 सीजन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आईपीएल में दर्शकों को भी खेल के दौरान अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि मैदान में मौजूद दर्शकों को एक स्क्रीन प्लेकार्ड दिया जाएगा जिस पर आउट या नॉट आउट लिखा होगा।
स्क्रीन पर दर्शकों की राय को दिखाया जाएगा, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले को ही अंतिम फैसला माना जाएगा। थर्ड अंपायर टीवी पर रिप्ले देखकर ही अपना फैसला करेगा। राजीव शुक्ला ने कहा कि दर्शकों की राय का थर्ड अंपायर के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में खेल के दौरान स्टेडियम में आए दर्शक थर्ड अंपायर के रूप में अपनी राय दे सकेंगे।
IPL में हुआ बड़ा बदलाव, अब दर्शक बताएंगे Out और Not out
Reviewed by dailynews
on
03:32:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
03:32:00
Rating:





No comments: